Wednesday, December 15, 2010
Will never loose my hope, Will not shy away from the fight
Will never loose my hope, Will not shy away from the fight
If I'm sure the direction I'm stepping is right
Its not something I want to prove to the world
But sometimes your heart needs to be heard
You either can live trying to fullfil your dreams
Or just keep on fighting for the material things
Its your life how to live what you decide
You can live it to the fullest or just try and survive...
Monday, October 18, 2010
Life ......
बैठ मेरे साथ देख कैसी होती है ज़िन्दगी
देख कभी मुस्कुराहटों को आसुओं मे ढलते हुए
कभी देख आसुओं को मुस्कुराहटों में खिलते हुए
मिलेंगे क्या रंग इतने तेरी उस जन्नत मे ?
देख इंसान को लड़ते तेरी लिखी उस तक़दीर से ... या देख इंसान को लड़ते तेरी लिखी उस तक़दीर से
Wednesday, October 6, 2010
Aarakshan ..
पिछड़ों को आगे करने का दम भारती है सरकार
फिर भी न जाने पिछड़ों की संख्या है बरक़रार
कभी आरक्षण तो कभी योजनाएँ कई
फिर भी न जाने क्यूँ इस्तिथि है वही
करती नहीं क्यूँ सरकार कुछ ऐसा
जाति नहीं आरक्षण की बुनियाद हो पैसा
पिछड़ों को चाहिये सम्मान समाज में
दूर करनी चाहिये दूरियां है जो दिल में
Tuesday, September 21, 2010
रोज़गार के नाम पर ज़मीन हमारी छीनली
दिखा के ख्वाब कई नीदें हमारी छीनली
यकीन करूं में किसपे सभी ने मुझे लूटा है
नारा चाहे कुछ भी हो वो बस पैसे का भूखा है
जनता की पार्टी हो या आम आदमी का हाथ
हर कोई बस देता है गरीब के पेट पे लात
हुआ करते थे समाज सेवी कभी नेता
आज कल तो बस समाज से सेवा है लेता
जागे नहीं आज तो जाने कहाँ हम होंगे
शायद फिर स्कूल में भ्रष्टाचार के पाठ होंगे
Monday, September 20, 2010
OC तुने तो ये हद्द ही कर दी
कहते थे बढ़ाएगे भारत की शान
पर लगता है भ्रष्टाचार है OC का दूसरा नाम
हर रोज़ नई तारीख देती है सरकार
पर होता नहीं है क्यूँ काम में कोई सुधार
Commonwealth के नाम पर common man की wealth लूट ली
OC तुने तो ये हद्द ही कर दी
कहते थे दुल्हन दिल्ली को बना के दिखायेंगे
इसीलिए "कार्य परगति पर" के घूँघट हर तरफ नज़र आते है
Stadium बने है ऐसे की बच्चे भी नहीं खेल पाए
पर कहते है की इन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्टार के हमने है बनाये
Commonwealth के नाम पर common man की wealth लूट ली
OC तुने तो ये हद्द ही कर दी